11 जवान हुए घायल, ठंड से सड़क पर जमा था पाला, जिससे चालक ने वाहन पर खोया नियंत्रण–
नई दिल्ली, 23 जनवरी 2026: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का एक कैस्पिर वाहन लगभग 200 फीट की गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 4 आरआर के दस जवान शहीद हाे गए, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं। गंभीर रुप से घायल दस जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार डोडा के भद्रवाह-चंबा मार्ग पर करीब नौ हजार फीट की ऊंचाई पर खन्नीटॉप इलाके में यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जम्मू कश्मीर से सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, राहत बचाव कार्य शुरू कराया गया। दुर्घटना वाले वाहन में 21 जवान सवार थे, जिनमें से 10 जवान मौके पर ही शहीद हो गए थे। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि घायल जवानों को बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। दुर्घटना में जवान जोबन जीत, सुधीर नरवाल, मोनू, मोहित, एचआर कंवर, सिमरन, पी लोरा, सुलिंदर, अजय लोफराऔेर स्वर्ण नागपाल शहीद हुए हैं, जबकि जेपी सिंह, नीरज, अनूप, नागिम, अमन, शंकर, संदीप, जोबनप्रीत, राकेश और अभिमन्यु गंभीर रुप से घायल हुए हैं। साहिल को कम चौटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि जिस सड़क पर सैन्य वाहन गुजर रहा था, उस पर पाला जमा था। ठंड से सड़क पर पाला जमा था। खन्नीटॉप के मोड़ पर बुलेट प्रुफ सैन्य वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया औरवाहन सीधे खाई में गिर गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवानाें के शहीद होने पर गहरा दुख प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि डोडा में हुए सैन्य वाहन दुर्घटना से बेहद दुखी हूं। हमने सेना के अपने बहादुर जवानों को खो दिया। देश आपकी सेवा को हमेशा याद रखेगा। घायल जल्द से जल्द ठीक हों। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है।


