चमोली: जोशीमठ पैनखंडा समुदाय को ओबीसी की केंद्रीय सूची में करें दर्ज, सड़कों पर उतरे लोग–

by | Feb 27, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

जोशीमठ बाजार रहा बंद, लोगाें ने बाजार में किया जुलूस-प्रदर्शन, मारवाड़ी चौक से तहसील परिसर पहुंचे लोग–

जोशीमठ, 27 फरवरी 2026: पैनखंडा समुदाय को ओबीसी की केंद्रीय सूची में शामिल करने की मांग पर शुक्रवार को जोशीमठ क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतर गए। लोगों ने आक्रोश रैली निकाली और दोपहर तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। पैनखंडा संघर्ष समिति की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विशाल आक्रोश रैली आयोजित की गई। बदरीनाथ स्टैंड से शुरू हुई रैली मारवाड़ी चौक होते हुए तहसील परिसर पहुंची। एसडीएम चंद्रशेखर व​शिष्ठ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

तहसील में वक्ताओं ने कहा कि 100 दिनों तक चले आंदोलन के बाद 2016 में पैनखंडा को राज्य की अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल किया गया। लेकिन नौ साल बीतने के बाद भी पैनखंडा समुदाय को केंद्रीय सूची में शामिल नहीं किया गया है। समिति के अध्यक्ष भरत कुंवर ने कहा कि राज्य के ओबीसी आयोग ने आज तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की है। उन्होंने जल्द से जल्द इस मामले को प्रदेश सरकार की संस्तुति के साथ केंद्र को भेजने की मांग की है। यदि 15 दिनों के भीतर केंद्र को प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्ताव नहीं भेजा गया तो धरना प्रदर्शन के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

वहीं विरोध स्वरूप नगर के व्यापारियों ने दोपहर एक बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जुलूस प्रदर्शन में ज्योतिर्मठ नगर से ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के दौरान लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, उर्गम वार्ड से जिला पंचायत सदस्य रमा राणा, ओम प्रकाश डोभाल, अमित सती, अजीतपाल रावत, कुशल कम्दी, सुखदेव बिष्ट, भगवती प्रसाद नंबूरी सहित बड़ीतादात में लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!