मंदिर में अनुष्ठान शुरू, सेम, मंगरोली, ग्वाई, सकंड, रामबोरी, नंंदप्रयाग और महड़बगठी गांव के भक्त हुए शामिल–
नंदप्रयाग, 06 मार्च 2026: नंदप्रयाग में स्थित प्राचीन और प्रसिद्ध चंडिका माता ने अपने नए अवतारी पुरुष पर अवतार धारण कर अपने भक्तों को दर्शन दिए। इसके साथ ही मंदिर में तीन दिवसीय अनुष्ठान भी शुरू हो गया है। महिला मंगल दल की महिलाओं ने माता के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी।
मां चंडिका के नए पश्वा मेहड़बगठी के गौरव सती पर अवतरित होने को लेकर हक हकूकधारी सेम, रामबोरी, मंगरोली, ग्वाई, सकंड, नंदप्रयाग और महड़बगठी गांव के भक्तगण मौजूद रहे। माता का आह्वान किया गया। मगर वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति पर माता अवतरित नहीं हुई। बाद में माता के नए अवतारी पुरुष को वहां बुलाया गया, तब माता ने दर्शन दिए। जिसके बाद जय मां चंडिका के जयघोष से नंदप्रयाग क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष सुनील कंडेरी, डॉ. जगदीश वैष्णव, डॉ. सौरभ वैष्णव, तेजवीर कंडेरी’ भगवती प्रसाद सती, सुभाष सती, सुबोध, गोविंद, शक्ति चौहान, रमन चौहान, नरेंद्र कठैत, गुड्डू राजा, गोविंद सती, कुंवर कंडेरी, विरेंद्र कठैत, थान सिंह कंडेरी के साथ ही कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


