हर दिन लग रही सिलिंडर लेने के लिए भीड़, प्रतिदिन जनपद में पहुंच रहे 288 सिलिंडरों के ट्रक–
गोपेश्वर, 15 मार्च 2026: रसोई गैस सिलिंडर भरवाने के लिए लोगों में मारामारी मची हुई है। लोग सुबह ही गैस गोदाम और गैस वितरण करा रहे ट्रकों के आगेे लाइन लगा रहे हैं। रविवार को भी गोपेश्वर में घिंघराण रोड पर रसोई गैस सिलिंडर भरवाने के लिए लंबी लाइन लगी रही। लोगों ने गैस भरवाने के बाद राहत की सांस ली।
हालांकि चमोली जनपद में घरेलू गैस सिलिंडरों की कोई किल्लत नहीं है। गोपेश्वर गैस एजेंसी की ओेर से पिछले चार दिनों में 964 घरेलू गैस सिलिंडर बांट दिए हैं।
रविवार को भी घिंघराण रोड पर स्थित नए बस अड्डे पर गैस सिलिंडरों का वितरण किया गया। गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय रावत का कहना है कि घिंघराण, कुजौं मेकोट, मंडल, निजमुला और बछेर क्षेत्र में भी रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।


