ताजपोशी: मंत्री बनने के बाद अपने क्षेत्र में पहुंचे भरत सिंह चौधरी, हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

by | Mar 21, 2026 | राजनीति | 0 comments

जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से स्वागत, आतिशबाजी कर जताई खुशी–

उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का हिस्सा बनें रुद्रप्रयाग से मंत्री भरत सिंह चौधरी का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। श्रीनगर में उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता कर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मंत्री भरत सिंह चौधरी का रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के लोगाें ने भी स्वागत किया। मंत्री ने विकास कार्यों पर अ​धिक जोर देने की बात कही। कहा कि विकास योजनाओं को गति दी जाएगी।

error: Content is protected !!