यहां अधर में फंसे तीर्थयात्रियों की मददगार बनीं पुलिस, यात्रियों ने जताया आभार–

by | Oct 20, 2021 | चमोली, चारधाम | 0 comments

चमोली। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्रियों के लिए गोपेश्वर थाना पुलिस मददगार साबित हुई। 19 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल से आये कुछ यात्रीयों के द्वारा थाना गोपेश्वर पर आकर सूचना दी की  उनके द्वारा बद्रीनाथ यात्रा पर आने हेतु हरिद्वार, ट्रेवल एजेन्सी से एक कार बुक की गयी थी, लेकिन 16 अक्टूबर को वाहन चालक वाहन को सही करने की बात कहकर यात्रियों को गोपेश्वर में ही छोड़कर बिना बताये वापस हरिद्वार चला गया। जब यात्रियों को  इसका पता चला तब यात्रियों द्वारा वाहन चालक व सम्बन्धित ट्रेवल ऐजेन्सी से कोई दूसरा वाहन उपलब्ध कराए जाने को कहा गया, लेकिन ट्रेवल ऐजेन्सी द्वारा वाहन उपलब्ध नही कराया गया। उक्त मामला संज्ञान मे आने पर तत्काल थाना गोपेश्वर पुलिस द्वारा सम्बंधित ट्रेवल एजेन्सी से सम्पर्क कर यात्रीयों हेतु वाहन की व्यवस्था करने हेतु कहा गया। जिसके बाद उक्त यात्रियों के लिए  ट्रेवल एजेन्सी द्वारा तत्काल वाहन की व्यवस्था की गयी। यात्री शुभांकर कर्माकर, सुरजीत देवनाथ व सुरजीत दत्ता  द्वारा पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार जताया है। इससे पूर्व भी गोपेश्वर पुलिस टीम कई तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए देवदूत बनकर आगे आई है। 

Latest News

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...
error: Content is protected !!