खुशखबरी: चमोली से अलग होगा रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक, सामान्य निकाय बैठक में प्रस्ताव पारित–

by | Apr 28, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनि​धियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग होगा बोर्ड का गठन–

गोपेश्वर। रुद्रप्रयाग जिले के लिए अलग जिला सहकारी बैंक गठन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब तक चमोली जिला सहकारी बैंक के अधीन संचालित हो रहे रुद्रप्रयाग जिले के बैंक और सहकारी समितियां जल्द ही स्वतंत्र बैंक प्रबंधन के तहत कार्य करेंगी। इसके लिए बैंक की विशेष सामान्य निकाय बैठक में प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

मंगलवार को नगर के एक सभागार में प्रशासक एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में विशेष सामान्य निकाय की बैठक आयोजित हुई। बैठक में चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद की विभिन्न सहकारी समितियों के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान रुद्रप्रयाग जिले के सहकारी बैंक प्रबंधन को चमोली से अलग करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से मंजूरी दी।

प्रशासक डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि अलग बैंक प्रबंधन बनने से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बैंकिंग सेवाएं अधिक सुलभ होंगी और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू किया जा सकेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता व्यवस्था भी मजबूत होगी।

चमोली जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों जिलों के बैंक प्रतिनिधियों की सहमति के बाद यह महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुआ है। अब इस प्रस्ताव को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और शासन की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही रुद्रप्रयाग जिले के लिए अलग जिला सहकारी बैंक गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में रुद्रप्रयाग जिले की 25 सहकारी समितियां और 8 बैंक शाखाएं चमोली जिला सहकारी बैंक के अधीन संचालित हो रही हैं।

बैठक में सहायक निबंधक बीएस राणा, राज्य युवा कल्याण समिति के सदस्य राकेश भंडारी, बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, सदस्य प्रमोद सेमवाल, विनोद रावत, ताजवर सिंह खत्री, देवेश्वरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...

खुशखबरी: चमोली से अलग होगा रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक, सामान्य निकाय बैठक में प्रस्ताव पारित–

चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनि​धियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग...

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...

चमोली: हिमालय क्षेत्र में ​स्थित हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने में जुटे भारतीय सेना के जवान व सेवादार–

हर साल यात्रा शुरू होने से एक माह पहले शुरू हो जाता है आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम-- जोशीमठ, 27...

जिम्मेदारी: प्रो. ​शिवेंद्र कुमार कश्यप गाेविंद बल्लभ पंत कृ​षि विवि पंतनगर के कुलपति नियुक्त–

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया कुलपति की नियु​क्ति, प्रसिद्ध...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

चमोली: नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने कार की सीज, पुलिस का चेकिंग अ​भियान जारी–

रुद्रप्रयाग जनपद का था चालक, पुलिस ने रोका तो नशे में चला रहा था वाहन, गिरफ्त में लिया युवक...

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...
error: Content is protected !!