राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

by | May 10, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित–

ज्योतिर्मठ, 10 मई 2026: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज औली, चमोली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया।

सैनिक सम्मेलन में राज्यपाल ने भारतीय सेना की 7वीं बटालियन असम रेजिमेंट “औलीबटालियन” तथा आईटीबीपी के माउंटेनियरिंग एवं स्कीइंग इंस्टीट्यूट (M&SI) के जवानों को संबोधित किया। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के जवान प्रतिकूल परिस्थितियों में भी राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं, जिस पर पूरे देश को गर्व है।

राज्यपाल ने 7वीं बटालियन असम रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए ‘ऑपरेशनपवन’ सहित विभिन्न अभियानों में जवानों द्वारा प्रदर्शित वीरता को स्मरण किया तथा मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में माणा सब सेक्टर में “ऑपरेशन स्नो लेपर्ड” के अंतर्गत सीमा सुरक्षा का दायित्व निभा रहे जवान कठिन हिमालयी परिस्थितियों में अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना और सुरक्षा बल केवल सीमाओं के प्रहरी ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के भी उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

राज्यपाल ने आईटीबीपी के माउंटेनियरिंग एवं स्कीइंग इंस्टीट्यूट (M&SI), औली की उपलब्धियों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1976 में स्थापित यह संस्थान पर्वतारोहण, स्कीइंग, राफ्टिंग एवं पर्वतीय युद्ध कौशल के क्षेत्र में देश को उत्कृष्ट प्रशिक्षित मानव संसाधन प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवानों द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट सहित अनेक कठिन पर्वत चोटियों पर सफल आरोहण, भारत के साहस और सामर्थ्य का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि यह संस्थान उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए भी प्रेरणा और अवसरों का केंद्र बन रहा है। कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से स्थानीय युवाओं को राफ्टिंग एवं पर्वतीय प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में यह संस्थान युवाओं के लिए और अधिक अवसर एवं प्रेरणा का माध्यम बनेगा।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर गौरव बत्रा, कमांडर 9 (इंडिपेंडेंट) माउंटेन ब्रिगेड ग्रुप, कर्नल शिवेश तिवारी, कमांडिंग ऑफिसर, 7वीं असम रेजिमेंट तथा श्री रतन सिंह सोनल, कमांडेंट, आईटीबीपी (सीओ ट्रेनिंग, M&SI) उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!