चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

by | May 18, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस–

गैरसैंण, 18 मई 2026: दिनांक 16 मई 2026 को वादी मोहन सिंह नेगी निवासी मैहलचोरी ने थाना गैरसैंण में आकर एक तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 15 मई की रात को किसी अज्ञात चोर ने मैहलचोरी बाजार से उनकी पल्सर मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना गैरसैंण में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या- 14/2026, धारा- 303(2) बीएनएस(BNS) के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के कुशल निर्देशन में थाना स्तर पर तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए घटना स्थल और उसके आसपास के तमाम सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया। इसके साथ ही लोकल इनपुट और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों की कुंडली खंगाली गई।

पुलिस टीम के अथक प्रयासों और सटीक रणनीति का परिणाम यह रहा कि घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर, दिनांक 17 मई 2026 को पुलिस ने माईथान रोड से दो शातिर अभियुक्तों 1- विक्रम कुमार पुत्र बलवंत राम निवासी ग्राम डाडीयोंमैहलचोरी थाना गैरसैंण उम्र 27 वर्ष 2- विवेक कुमार पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार निवासी ग्राम मुसा थाना गैरसैंण उम्र 28 हाल पता रामनगर को चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल (संख्या:UK 07 FF 7767) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियुक्तों के कब्जे से शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को आज वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

“अपराध और अपराधियों के खिलाफ चमोली पुलिस का ‘ऑपरेशनप्रहार’ लगातार जारी है। जनता की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

पुलिस टीम

1- उपनिरीक्षक सुमित बंदूनी

2- अपर उपनिरीक्षक बिशन

3- हेड कांस्टेबल गिरीश सती

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!