उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन–

by | May 28, 2026 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

काउंसिल ऑन एनर्जी, इंवायरमेंट एंड वॉटर ने तैयार की जानकारीपरख सौर जागरुकता स्मारिका–

देहरादून, 28 मई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेन्टएण्डवॉटर(CEEW) द्वारा तैयार की गई ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल एक स्मारिका पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के उज्ज्वल, आत्मनिर्भर एवं हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संकट एवं पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे समय में सौर ऊर्जा केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड ने उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं, जो देश के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्रों का अपना प्रारंभिक लक्ष्य निर्धारित समय से पूर्व प्राप्त कर लिया है तथा निर्धारित संयंत्रों के लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखण्ड आज देश में शीर्ष राज्यों की श्रेणी में पहुँच चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 से अब तक मात्र दो वर्षों में राज्य ने सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 10 गुना वृद्धि दर्ज की है। उत्तराखण्ड लगभग 290 मेगावाट क्षमता के रेजिडेंशियल रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।मुख्यमंत्री ने यूपीसीएल, ऊरेडा, क्षेत्रीय अधिकारियों तथा इस अभियान से जुड़े सभी विभागों एवं संस्थाओं के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता टीम उत्तराखण्ड की सामूहिक प्रतिबद्धता और समर्पण का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित सौर कौथिग व्यापक जन-जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक एवं अधिकारियों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने प्रदेश में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता का वातावरण तैयार किया है। उन्होंने CEEW की टीम के सहयोग एवं उल्लेखनीय योगदान की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल सोलर संयंत्र स्थापित करना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का सक्रिय भागीदार बनाना है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के व्यापक उपयोग से आम नागरिकों के विद्युत व्यय में कमी आएगी, पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित भविष्य प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश के समक्ष एक प्रेरणादायक एवं आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित होगा।

इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, CEEW के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अरुणाभ घोष, पिटकुल के प्रबंध निदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक जी. एस बुदियाल एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन–

काउंसिल ऑन एनर्जी, इंवायरमेंट एंड वॉटर ने तैयार की जानकारीपरख सौर जागरुकता स्मारिका-- देहरादून, 28...

जय हिंद: चमोली जनपद में एक ही गांव के छह युवाओं का अग्निवीरजीडी में चयन, गांव में खुशी की लहर–

नंदानगर ब्लॉक के कनोल और बड़गुना गांव के युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, ग्रामीणों ने जताई खुशी...

खुशी: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में 35 कर्मचारियों को मिली स्थायी नियुक्ति–

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने वितरित किए कर्मचारियों को नियु​क्ति पत्र, खुशी साफ दिखी-- श्रीनगर...

धर्म-कर्म: बदरीनाथ धाम में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने शुरू की हनुमान और सत्यनारायण कथा–

देश के विभिन्न क्षेत्रों से उनके अनुयायी पहुंचे बदरीनाथ धाम, श्रद्धालुओं की संख्या में हुआ इजाफा...

चमोली: चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम–

ज्योतिर्मठ नगर पालिका रात में चला रहा विशेष सफाई अभियान-- चमोली, 27 मई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

हक की लड़ाई: चौनघाट इंटर कॉलेज में विज्ञान संकाय की मांग को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा अनशन–

ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन पर उपेक्षा का लगाया आरोप, मांग पूरी न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी...

आस्था: बदरीनाथ धाम में सजा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दरवार, हनुमान कथा होगी–

अराइवल प्लाजा परिसर में सजा दरवार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे बदरीनाथ धाम-- बदरीनाथ, 26...

चमोली: वना​ग्नि प्रबंधन की समीक्षा बैठक में वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने दिए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के निर्देश–

वन संरक्षक एवं नोडल फायर ने ली वन अधिकारियों की बैठक, दिवंगत फायर वॉचर को दी श्रद्धांजलि-- गोपेश्वर...

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...
error: Content is protected !!