चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

by | Jun 15, 2026 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन–

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट को ज्ञापन भेजकर नए पंचायत भवन के निर्माण तथा पोखनी, ह्यूंणा और लॉजी गांवों को जोड़ने वाले सीसी मार्ग के निर्माण की मांग उठाई है।

ज्ञापन में ग्राम प्रधान उषा देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत पोखनी में वर्तमान में पंचायत भवन उपलब्ध नहीं है। इसके कारण पंचायत की बैठकों, मनरेगा से संबंधित कार्यों, विभिन्न सरकारी योजनाओं के संचालन तथा अन्य विकास कार्यों के लिए बैठकें आयोजित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने पंचायत भवन निर्माण के लिए 12 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।

इसके अलावा ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के पोखनी, हैंडणा और लोजी गांवों को जोड़ने वाला मार्ग अभी कच्चा है। बरसात के मौसम में इस मार्ग पर आवाजाही बेहद कठिन हो जाती है, जिससे मरीजों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने तीनों गांवों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर टाइल्स युक्त सीसी सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति देने की मांग की है।

ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से जनहित से जुड़े इन दोनों कार्यों की महत्ता को देखते हुए शीघ्र वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!