चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

by | Aug 22, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश–

गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शनिवार को श्रम कार्ड निर्माण की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रम कार्ड बनाने के लिए टोकन की संख्या बढ़ाई जाए तथा प्रतिदिन बनने वाले श्रमकार्डों की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सम्बद्ध एजेंसियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही गैर-प्रदर्शनकारी सीएससी सेंटरों को चेतावनी जारी करने और श्रम कार्ड निर्माण की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाने के लिए आवश्यक अनुशंसाएं समयबद्ध रूप से भेजने को कहा।

जिलाधिकारी ने ब्लॉक स्तर पर भी श्रमिकों को श्रम कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ब्लॉक ऑपरेटरों को आवश्यक निर्देश जारी करने हेतु परियोजना निदेशक को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर एक माह के भीतर सभी पात्र श्रमिकों के श्रम कार्ड बनाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी पात्र श्रमिक को योजना का लाभ लेने में कठिनाई न हो।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!