चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

by | Nov 4, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा–

गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला सभागार गोपेश्वर में एनकॉर्ड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में नशा उन्मूलन, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि नशे के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने शिक्षा विभाग को जनपद के सभी विद्यालयों में एंटी ड्रग कमेटी का गठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि अब तक जनपद के 200 माध्यमिक एवं 17 शासकीय विद्यालयों में एंटी ड्रग कमेटियों का गठन किया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग एवं औषधि निरीक्षक को सभी मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करने तथा अवैध दवाओं की बिक्री एवं नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि चिकित्सा विभाग द्वारा अब तक 20 विद्यालयों एवं 3 महाविद्यालयों में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

आबकारी विभाग को 21 वर्ष से कम आयु के युवाओं को शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने तथा जनपद में बिना लाइसेंस संचालित बार एवं अन्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाज कल्याण विभाग को नशा मुक्ति केंद्र का संचालन सुनिश्चित करने तथा नशे की गिरफ्त में आए लोगों के उपचार एवं पुनर्वास की व्यवस्था करने को कहा गया। वहीं वन विभाग को वन क्षेत्रों में अवैध भांग की खेती पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध नियमित कार्रवाई के साथ ही जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक 05 अभियोग दर्ज किए गए हैं तथा 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बैठक में कमांडेंट आईटीबीपी रोशन सिंह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, पुलिस उपाधीक्षकत्रिवेंद्र राणा, एसडीओ वन विकास सिंह, जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...
error: Content is protected !!