खेलते-खेलते पानी की टंकी में जा गिरा छह साल का बच्चा, मौत–

by | Jul 24, 2021 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

खेलते-खेलते पानी की टंकी में जा गिरा छह साल का बच्चा, मौत–चमोली। पोखरी में छह साल के बच्चे की मौत पानी की टंकी में ढूबने से हो गई। यहां राजकीय महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन के परिसर में पानी की टंकी बनाई हुई थी। शनिवार को इसी भवन के निर्माण में लगा लखीमपुर खीरी के मजदूर राजेंद्र का छह साल का बेटा खेलते-खेलते पानी की टंकी में ढूब गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वे बच्चे को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी ले गए, लेकिन यहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के माता-पिता बदहवास पड़े हुए हैं। परिजनों की  जरा-सी सावधानी से बच्चों को बहुत सारे हादसों से बचाया जा सकता है। ध्यान रहे घर में बिजली के नंगे तार बच्चों की पहुंच तक न हो, प्रेस, हीटर, चार्जर, टोस्टर जैसे इक्विपमेंट यूज करने के बाद प्लग निकालकर स्विच ऑफ कर दें। छत और बालकनी की रेलिंग ऊंची रखें। अगर ऊंचाई कम है तो बच्चे को उससे दूर रखें। खुद भी दूर रहें, वरना बच्चा वहां पहुंचने की जिद करेगा। छोटा बच्चा घर में हो तो ठूस-ठूस कर फर्नीचर न भरें। उसके घूमने-फिरने के लिए जगह बनाएं। सजावट से ज्यादा बच्चे के आराम का ख्याल रखें। कोशिश करें कि फर्नीचर के कोने बहुत नुकीले न हों, न ही उनके ऊपर कांच या मेटल की भारी चीजें सजाएं। बाथरूम सूखा रखें। बच्चे को अकेला बाथरूम में न छोड़ें। सबसे बड़ी बात बाथरूम में टब में पानी भरकर न रखें। चाकू, फॉर्क, कैंची या दूसरी नुकीली चीजों को बच्चे से दूर रखें। गलती से भी ऐसी चीजें खुले में न छोड़ें। सभी दरवाजों में डोर स्टॉपर लगाकर रखें। अगर आपने ऑटोमैटिक डोर क्लोजर लगवाएं हैं तो उनकी स्पीड कम रखें। इस चीज की सेटिंग हो जाती है। खुद भी कर सकते हैं या कारपेंटर से करा सकते हैं।  

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!