चमोली- गांव-गांव में बुधवार को विभिन्न जगहों पर हुल्यारों की टोली ने एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई। कई विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। इधर, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान बच्चों ने एक दूसरे को जमकर अबीर गुलाल लगाया। ग्रामीण क्षेत्रों में हुल्यारों की टोली ने गांव-गांव जाकर होली के गीत गाए और लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। दशोली विकास खंड के रांगतोली, लासी, मजोठी आदि गांवों में बच्चों ने जमकर होली खेली। गोपेश्वर में भी वाहन चालकों दुकानदारों व आम लोगों ने एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर होली का आगाज किया।


