कुट्टू का आटा खाने से 70 से अधिक लोग बीमार–

by | Apr 3, 2022 | समस्या, हरिद्वार | 0 comments

व्रत में उपयोग में लाया जाता है कुट्टू का आटा, प्रशासन की टीम ने जगह-जगह लिए आटे के सैंपल– 

— हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के गांव कांगड़ी समेत कई अन्य क्षेत्रों में कुट्टू का आटा खाने से 70 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। हालत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में श्यामपुर थाना क्षेत्र के एसएचओ अनिल चौहान ने बताया कि हरिद्वार के कांगड़ी स्थित एक दुकान से यह आटा लिया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. लोग बीते रात से फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। शिकायत मिलने के बाद हरिद्वार की खाद्य सुरक्षा टीम विभिन्न जगहों पर कुट्टू के आटे के सैंपल ले रही है। हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार ने कहा कि कुट्टू के आटे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

यह भी पता किया जा रहा है कि आखिर कुट्टू का आटा आया कहां से है, जांच में जो भी सामने आएगा, कार्रवाई की जाएगी। दरअसल,  कुट्टू के आटे को उपवास के दौरान उपयोग में लाया जाता है, इसलिए नवरात्रि के सीजन में लोग ज्यादा कुट्टू के आटे से बने पकवानों का सेवन करते हैं. बताया जा रहा है कि हरिद्वार के गाजीवाला में लोगों ने नवरात्रि के पहले दिन व्रत खोलने के लिए कुट्टू के आटे से बने पकवान खाए थे। 

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!