बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान से गिरे बोल्डर–

by | May 17, 2022 | चमोली, सड़क | 0 comments

 बदरीनाथ धाम जा रहे यात्रा वाहनों की आवाजाही रुकी, हाईवे खोलने का काम शुरू– 

चमोलीः बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग और गौचर के बीच चट्टान से बोल्डर छिटककर सड़क पर आ गए, जिससे यहां यात्रा वाहनों की आवाजाही थम गई है, हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई है, एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे से बोल्डरों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत यहां चट्टान कटिंग का कार्य हुआ है, साथ ही यहां मोटर पुल निर्माण कार्य भी जारी है, मंगलवार को करीब नौ बजे चट्टान से बड़े-बड़े बोल्डर छिटककर हाईवे पर आ गए हैं, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही रुक गई है, गनीमत यह रही कि जिस वक्त बोल्डर ‌सड़क पर गिरे, तब यहां वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया. 

error: Content is protected !!