छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने तहसील परिसर में क्रमिक अनशन किया शुरू–

by | May 30, 2022 | आंदोलन, चमोली, शिक्षा | 0 comments

नगर में निकाला जुलूस, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन– 

चमोली जनपद के सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय के बंद होने के आदेश के बाद सोमवार को यहां पढने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों ने नगर मे रैली निकालकर तहसील परिसर में क्रमिक धरना दिया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमत्री को ज्ञापन भी भेजा, जिसमें राजीव गांधी नवोदय विद्यालय को बंद करने के आदेश को निरस्त करने की मांग की गई। 

छात्रों व अभिभावकों ने कहा कि जब तक मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। सोमवार को विद्यालय के 54 छात्र-छात्राएं स्कूली ड्रेस में तहसील परिसर पहुंचे। उनके अभिभावक भी आंदोलन में शामिल हुए। नगर से लेकर तहसील परिसर तक छात्रों व अभिभावकों ने जुलूस-प्रदर्शन किया। उन्होंने कुछ देर तक प्रदर्शन करने के बाद तहसील परिसर में ही क्रमिक धरना शुरू कर दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष शेलेंद्र पंवार और ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने कहा कि छात्र हित में सरकार को यह फैसला वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में जनपद के दूरस्त गांव के गरीब परिवारों के बच्चे पठन-पाठन करते हैं, सभी के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, छात्र-छात्राओं का कहना है कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है। जबकि राजकीय इंटर कॉलेज हिंदी माध्यम से संचालित होता है। उन्होंने शीघ्र आवासीय विद्यालय को बंद करने के आदेश को वापस लेने की मांग उठाई। इस मौके पर हेमवती देवी, शशि, उर्मिला, गोविंदी देवी, गुड्डी, चंदा देवी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व भी छात्र-छात्राएं अपनी मांग के लिए तहसील परिसर में धरना दे चुके हैं, लेकिन शासन स्तर पर इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!