जनपद में 21 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे भी दो जगहों पर अवरुद्घ, तीर्थयात्री परेशान–
चमोलीः चमोली जनपद में देर रात से शुरू हुई भारी बारिश बृहस्पतिवार को तड़के थमी, बारिश से जनपद की 21 ग्रामीण सड़कें अवरुद्घ हो गई हैं। बदरीनाथ हाईवे टैय्या पुल और लामबगड़ के समीप खचड़ा नाले में देर रात से ही बंद पड़ा हुआ है।
यहां बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की जेसीबी मशीनें हाईवे खोलने में जुटी हुई हैं। बिरही-निजमुला सड़क के अवरुद्घ होने से निजमुला घाटी के गांवों में भी वाहनों की आवाजाही थम गई है। मौसम अभी सामान्य है। पोखरी, थराली, देवाल, कर्णप्रयाग, गौचर क्षेत्र में भी सड़कें अवरुद्घ पड़ी हैं, जिससे ग्रामीणों को लंबी दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। बदरीनाथ हाईवे के अवरुद्घ होने से तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोग हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।


