रुद्रप्रयाग डीएम की अभिनव पहलः बस में बैठकर मनसूना पहुंचे डीएम मयूर ‌दीक्षित– 

by | Jul 14, 2022 | रचनात्मक, राजकाज, रूद्रप्रयाग | 0 comments

बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोजन, डीएम की सरकारी फिजूलखर्चे को रोकने की अभिनव पहल– 

रुद्रप्रयागः जिलाधिकारी मयूर ‌दीक्षित अधिकारियों के साथ आम सवारियों की तरह बस में बैठकर मनसूना में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में पहुंचे। एक अधिकारी ने बताया कि रुद्रप्रयाग से मनसूना तक का सफर कब गुजर गया पता ही नहीं चला। सरकारी फिजूलखर्चे पर लगाम लगो की इस अभिनव पहल ने सबका दिल जीत लिया। 
दरअसल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में ऊखीमठ विकास खंड के मनसूना में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम प्रस्तावित था। बृहस्पतिवार को सभी अधिकारियों को कलक्ट्रेट परिसर में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। जब अधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे तो यहां परिसर में बस खड़ी थी। सबसे पहले जिलाधिकारी मयूर ‌दीक्षित बस में सवार हो गए। इसके बाद अन्य अधिकारी भी बस में सवार हुए। डीएम ने बस में सफर कर यह संदेश दिया कि सरकारी फिजूलखर्ची को कम से कम किया जा सकता है। मनसूना पहुंचने पर डीएम ने जनता की अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि कुछ समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समीप के विद्यालय में बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन भी किया और गुणवत्ता भी जांची। डीएम की बस से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की चारों ओर चर्चा है। 

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!