चमोली के प्रधान संगठन ने दी मनरेगा योजना को लेकर न्यायालय जाने की चेतावनी–

by | Jul 21, 2022 | चमोली, मुद्दा | 0 comments

पढें, क्या है मामला, जिला प्रशासन के खंड विकास अधिकारियों को दिए मौ‌खिक निर्देश से खफा हैं प्रधान- 

गोपेश्वरः मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल रास्ते, खडंजा मार्ग न बनने से चमोली का प्रधान संगठन खफा है। संगठन ने मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल रास्तों के निर्माण कार्यों पर लगी रोक को तत्काल हटाने की मांग की है। संघ का कहना है कि इस रोक से जनपद में आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत नहीं कर पा रहे हैं। कहा गया कि यदि जल्द इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो वह न्यायालय की शरण में जाने को मजबूर होंगे।

प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, महामंत्री पुष्कर सिंह राणा, प्रधान शरणा चांई अंशु देवी, विधिक सलाहकार आनंद सिंह राणा ने जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भी भेजा है। कहा गया कि मनरेगा के तहत पूरे प्रदेश के जनपदों में सार्वजनिक पैदल मार्ग और सीमेंट के पक्के कार्य हो रहे हैं। जबकि चमोली जनपद में प्रशासन की ओर से खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मनरेगा योजना के तहत सीमेंट कार्य से संबंधित पक्के कार्य नहीं किए जाएं। सिर्फ कृषि संबंधित कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। जिसमें भूमि सुधार, सिंचाई गूल, उद्यानीकरण, सुरक्षा दीवार आदि शामिल हैं। पिछले साल से इन कार्यों पर मौखिक रोक लगी हुई है। 

Latest News

आस्था: बदरीनाथ धाम में सजा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दरवार, हनुमान कथा होगी–

अराइवल प्लाजा परिसर में सजा दरवार, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे बदरीनाथ धाम-- बदरीनाथ, 26...

चमोली: वना​ग्नि प्रबंधन की समीक्षा बैठक में वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने दिए संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त के निर्देश–

वन संरक्षक एवं नोडल फायर ने ली वन अधिकारियों की बैठक, दिवंगत फायर वॉचर को दी श्रद्धांजलि-- गोपेश्वर...

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...
error: Content is protected !!