लामबगड़ नाले के उफान पर आने से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा फिर रुकी, भारी बारिश से हुआ हाईवे बदहाल–
जोशीमठः बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ नाला मुसीबत का सबब बन गया है। यहां भारी बारिश से फिर लामबगड़ नाला उफान पर आ गया, जिससे यहां करीब दस मीटर तक हाईवे बह गया है। हाईवे अवरुद्घ होने से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे तीर्थयात्रियों के वाहनों को पुलिस की ओर से दोनों ओर से रोक लिया गया है।
लामबगड़ नाला थोड़ी बारिश होने पर भी उफान पर आ रहा है। बृहस्पतिवार रात को यहां भारी बारिश हुई। क्षेत्र में लगातार बारिश होने से बार-बार हाईवे बाधित हो रहा है। इसके अलावा खचड़ा नाला, कर्णप्रयाग और बाजपुर में भी हाईवे बेहद खतरनाक बना हुआ है।


