धर्म-कर्मः रक्षा बंधन के लिए यह समय रहेगा उत्तम– 

by | Aug 8, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

भद्रा के बीच रक्षाबंधन के समय और तिथि को लेकर हो रहा संशय, पढ़ें क्या बोले बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल– 

बदरीनाथः  इस वर्ष भद्रा के कारण रक्षा बंधन पर्व में समय और तिथि को लेकर संशय हो रहा है। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त को ही है। भद्रा प्रातः पूर्णमासी के साथ ही प्रारंभ होती है, जो कि प्रातः 10.39 से सांय 8.53 बजे तक है, भद्रा में रक्षा बंधन का निषेद्य है। अतः सांय 8.53 बजे के बाद ही रक्षा बंधन सूत्र बांधें जाएं। रक्षा बंधन के लिए शांयकाल 8.53 से 9.21 बजे तक का समय उत्तम है। 12 अगस्त को पूर्णिमा कम होने के कारण व प्रतिपदा प्रविष्ट होने के कारण रक्षा बंधन नहीं हो सकता है। लिहाजा जो लोग शांयकाल को राखी न बांध सके हों, वे प्रातः पूर्णिमा काल 7.6 बजे तक राखी बांध लेंगे। 

धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म ऋषि तर्पण 11 अगस्त को दिन में होगा, (जनेऊ व ऋषि पूजा 11 अगस्त को दिन में) भद्रा का पाताल वास होने से रक्षा विधान से कोई वास्ता नहीं है, मकर के चंद्रमा में भद्रा पाताल में रहती है। भद्रा तजैव तत्फलम…रक्षा बंधन में भद्रा का पाताल होना कोई परिहार अर्थात विकल्प नहीं है, भद्रा स्वर्ग, पृथ्वी या पाताल कहीं भी हो, रक्षा बंधन नहीं हो सकता है।  

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!