आईटीबीपी और पुलिस जवानों पर बहिनों ने बांधे रक्षा सूत्र–

by | Aug 9, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

जवानों ने देश, समाज और बहिनों की रक्षा का लिया संकल्प, मिष्ठान वितरण किया–

गोपेश्वरः  विश्व हिंदू परिषद के एकल अभियान के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में गोपेश्वर अंचन की संगठन मंत्री रश्मि नेगी के नेतृत्व में महिलाओं ने आईटीबीपी कैंप कोठियालसैंण में जवानों पर रक्षा सूत्र बांधे। वहीं, चमोली थाने में पुलिस जवानों पर रक्षा सूत्र बांधकर बहिनों ने जवानों की दिर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस दौरान जवानों ने देश, समाज और बहिनों की रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर हवलदार अनिल कुमार, थाना प्रभारी कुलदीप रावत, परिषद के विभाग मंत्री पवन राठौर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अतुल शाह, जिला सह संयोजक बलवीर रावत, कुलवीर, दर्शन, रघुवीर आदि मौजूद रहे। 

error: Content is protected !!