जिम्मेदारीः ब्रह्मानंद किमोठी बने शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष–

by | Sep 1, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

‌राजकीय शिक्षक संघ का पोखरी में द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न- 

पोखरीः राजकीय शिक्षक संघ पोखरी के द्विवार्षिक अधिवेशन में बृहस्पतिवार को ब्रह्मानंद किमोठी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं संगठन के अन्य पदों पर सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

राजकीय शिक्षक संघ पोखरी ब्लॉक का द्विवार्षिक अधिवेशन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नागनाथ में संपन्न हुआ। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य जीएल सैलानी और चुनाव संयोजक अनूप रावत की देखरेख में संगठन के चुनाव हुए। अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था, जबकि अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी के नामांकन होने पर सभी निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए 136 मत पड़े, जिसमें ब्रह्मानंद किमोठी को 62, नरेंद्र सिंह नेगी को 52 और मनोज जोशी को 23 मत पड़े।

ब्रह्मानंद किमोठी 10 मतों से विजयी हुए। इसके अलावा धनसिंह घरिया और उर्मिला उपाध्यक्ष, संदीप नेगी और भारती सिंह संयुक्त मंत्री, महावीर सिंह जग्गी मंत्री, मस्तान कोठियाल कोषाध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर नवनिर्वाचित ब्लॉक संगठन ने मिलजुलकर संगठन को आगे बढ़ाने, शिक्षक-शिक्षिकाओं की समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया। 

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!