नंदा अष्टमी मेला रामणी में रही नंदा जागरों की धूम, गांव-गांव से पहुंचे महिला व युवक मंगल दल–
नंदानगरः नंदा अष्टमी मेला रामणी में नंदा जागरों की धूम मची रही। विभिन्न गांवों से पहुंचे महिला और युवक मंगल दल के महिलाओं और युवाओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मेले में महिला मंगल दल ल्वाणी की टीम पहले स्थान पर रही, जबकि महिला मंगल दल और युवक मंगल दल सुतोल की टीमें द्वितीय स्थान पर रही। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं और युव अपनी लोक संस्कृति एवं परम्पराओं को लेकर जिन मंचों पर पहुँच रहा है, वहां प्रतियोगिता में विजय हासिल कर गांवों को गौरान्वित कर रहे हैं।
सुतोल की टीम में महिला मंगल दल की सुषमा नेगी, युवक मंगलदल बख्तावर सिंह, ग्राम प्रधान राजपाल कुमार, वन सरपंच सुलप सिंह और उप प्रधान कमल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता/ कलाकार बख्तावर सिंह, गब्बर सिंह, कलम सिंह, प्रेम सिंह, बादल नेगी आदि मौजूद रहे। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज सिंह पंवार ने बताया कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेला शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया है।


