‌कृषि दर्शनः टीम के साथ जिलाधिकारी हिमांशु खुराना पहुंचे खेत में, धान की कटाई भी की–

by | Sep 20, 2022 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

खेत में 30 वर्ग मीटर में 7.60 किलो धान का हुआ उत्पादन–

गोपेश्वरः गोपेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के पपड़ियाणा गांव में मंगलवार को धान की क्राप कटिंग की गई। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने टीम के साथ खुद भी धान की कटाई की।

राजस्व विभाग की टीम ने पाडुली गांव के कृषक दीपक पंवार के खेत में 30 वर्गमीटर का प्लाट बनाकर सीसीई एग्री एप के माध्यम से क्राप कटिंग का प्रयोग किया। इस दौरान कटिंग में धान की 7.60 किलो बालियों का उत्पादन प्राप्त हुआ। डीएम ने काश्तकार से खेत में बोए धान के बीज के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि क्राप कटिंग माध्यम से जिले में उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जा रही है।

क्राप कटिंग के तहत 30 वर्गमीटर का प्लाट बनाकर उसमें उत्पादित फसल के बीज को लिया जाता है, जिसे 15 दिन तक सूखने के लिए रखा जाता है। उसके बाद दानों को तोलकर उत्पादन की गणना की जाती है। इसके आंकड़ों के अनुसार बीमा, क्षतिपूर्ति और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गणना की जाती है।

Latest News

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...
error: Content is protected !!