बिरही-निजमुला सड़क पर कार हादसे में एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ा–

by | Oct 9, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

उपचार के दौरान घायल की मौत, दो घायलों का चल रहा इलाज–  
चमोलीः बिरही-निजमुला सड़क पर शनिवार को देर शाम हुई कार हादसे में एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया है। अब मृतकों की संख्या तीन हो गई है। एक अन्य घायल का बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर में इलाज चल रहा है। दुर्घटना में गंगा सिंह पुत्र गौर सिंह, उम्र 47 वर्ष, करछी गांव ने भी दम तोड़ दिया है।

शनिवार शाम को करीब छह बजे बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर एक कार अनियं‌त्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों को 108 सेवा वाहन की मदद से गोपेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
जोशीमठ के करछी गांव के ग्रामीण निजमुला घाटी में एक धार्मिक कार्यक्रम में गए थे। वहां से लौटते वक्त सेंजीधार के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार देव सिंह (52) और कर्ण सिंह (63) ने दम तोड़ दिया है, जबकि गोविंद सिंह नेगी, गंगा सिंह और वीरेंद्र सिंह नेगी घायल हो गए थे। उपचार के दौरान गंगा सिंह ने भी दम तोड़ दिया है। 

error: Content is protected !!