मैती सम्मान से नवाजे जाएंगे वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट और पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया–

by | Jun 3, 2023 | घोषणा, चमोली | 0 comments

विश्व पर्यावरण दिवस पर होंगे सम्मानित, जनदेश संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी भी होंगे सम्मानित–

गोपेश्वर: लंबे समय से पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा देने में लगे वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट को विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को मैती सम्मान से नवाजा जाएगा। मैती आंदोलन जनक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल्प घाटी ऊर्गम, चमोली में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले गौरा देवी पर्यावरण पर्यटन एवं विकास मेले में मैती संस्था द्वारा मैती सम्मान प्रदान किया जायेगा। इस साल रजपाल सिंह बिष्ट वरिष्ठ पत्रकार चमोली को मैती सम्मान से सम्मानित किया जायेगा इनके अलावा दो अन्य लोगों पेड वाले गुरूजी धन सिंह घरिया और लक्ष्मण सिंह नेगी सचिव जनदेश को भी मैती सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

मंडल घाटी के खल्ला गांव निवासी व राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो चीफ और पत्रकारों के प्रेरणास्रोत रजपाल बिष्ट को मैती सम्मान दिया जाएगा। रजपाल बिष्ट के पास पत्रकारिता का अपार और बेहद लंबा अनुभव है। चार दशको की पत्रकारिता का उनका चमकदार कैरियर हर पत्रकार के लिए प्रेरणास्रोत है। वे युवा पत्रकारों के लिए खुद एक संस्थान है। उन्होंने जनसरोकारो की पत्रकारिता को नया मुकाम दिया। पर्यावरण से लेकर संस्कृति, सामाजिक सरोकारों से लेकर सदूरवर्ती गांव की कोई खबर हो या फिर राजनैतिक गलियारों की खबर, हर जगह उनकी पैनी निगाहें होती हैं। शायद ही कोई ऐसा विषय हो जिस पर रजपाल बिष्ट नें अपनी कलम न चलाई हो। आज सैकड़ों लोग इनकी लेखनी के मुरीद हैं।

Latest News

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...

उत्तराखंड: ग्राम प्रधानों का वेतन 20 हजार रुपये किया जाए, ग्राम पंचायत से करवाएं 10 लाख रुपये तक के विकास कार्य–

प्रदेश प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन, वेतन वृद्धि और अधिकार...

चमाेली: बंड नागपुर के प्रभावितों ने टीएचडीसी के विरुद्ध आंदोलन शुरू करने का किया एलान–

20 अप्रैल को टीएचडीसी, एचसीसी और प्रभावितों के बीच प्रस्तावित बैठक प्रशासन ने कर दी थी निरस्त, अब...
error: Content is protected !!