14 तीर्थयात्रियों के ग्रुप में थी शामिल, गोपेश्वर अस्पताल में किया गया उपचार–
गोपेश्वर: रुद्रनाथ की तीर्थयात्रा कर लौट रही तमिलनाडू की महिला तीर्थयात्री पनार बुग्याल के समीप अचानक घोडे़ से गिर गई। जिससे उसके पांव, हाथ, पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। वन विभाग और साथ में आए लोगों की मदद से महिला को गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया।
मंगलवार को उसे छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व 14 लोगों का ग्रुप जो कि तमिलनाडू से आया था रुद्रनाथ पहुंचे। सोमवार को लौटते वक्त महिला तीर्थयात्री लता पत्नी मुरुगन, उम्र 48 वर्ष, घोड़े से गिर गई। उसके हाथ, पांव और पीठ पर चोटें आई है।
अन्य तीर्थयात्रियों और वन कर्मियों की मदद से उसे सगर गांव तक पहुंचाया गया। यहां से वाहन से उसे जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मंगलवार को गंतव्य को भेज दिया गया।