जय केदार: केदारनाथ त्रासदी के एक दशक, पुननिर्माण के कार्यों को जांचने धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी–

by | Jun 16, 2023 | राजकाज, रूद्रप्रयाग | 0 comments

मजदूरों को बांटे वस्त्र, तीर्थयात्रियों से की बातचीत, केदारनाथ के दर्शन कर किया स्थलीय निरीक्षण–

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ त्रासदी को दस साल पूरे हो गए हैं। धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और केदार बाबा के दर्शनों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को धाम पहुंचे। बाबा केदार के दर्शनों के पश्चात उन्होंने यहां चल रहे पुननिर्माण कार्यों का बारिकी से निरीक्षण किया।

अ​धिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देने के साथ ही अभी तक हुए कार्यों पर संतोष जताते हुए उनकी पीठ थपथपाई। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ भगवान के दर्शन करने के साथ ही मंदिर के मुख्य द्वार से भैरवनाथ को झुककर प्रणाम किया।

धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों से बातचीत कर उनका अ​भिवादन किया। तीर्थयात्रियों से धाम में परेशानियों के बारे में भी पूछा। एक महिला तीर्थयात्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे आगरा से आए हैं। धाम में किसी भी चीज की दिक्कत नहीं हुई। व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। सीएम ईशानेश्वर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री को बदरीनाथ धाम और केदारनाथ की तीर्थयात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने के बावजूद यात्रियों को किसी भी प्रकार से असुविधा नहीं होने दी जा रही है। बदरीनाथ धाम में भी प्रतिदिन 12 से 15 हजार तीर्थयात्री धाम के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। सीएम ने जिला​धिकारी से पुननिर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। नक्शा देखकर कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर कई अ​धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
error: Content is protected !!