चमोली। थराली में तड़के हो रही भारी बारीश के चलते कर्णप्रयाग- अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोल्टी गधेरे में एक बाइक सवार के बहने की सूचना है। पुलिस को स्थानीय लोगों ने बाइक सवार के बहने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने घटना स्थल पर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक बुलट बाइक सवार उफनाते लोल्टी गदेरे को पार कर रहा था, कि अचानक अनियंत्रित होकर वह गदेरे की तेज बहाव में बह गया है। थानाध्यक्ष ध्वज वीर सिंह पंवार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने उसे 200 मीटर दूर तक बहते देखा। बताया जा रहा है कि गदेरे में घटना स्थल के 100 मीटर की दूरी पर बाइक गदेरे के बीचों बीच दिखाई दे रही है, लेकिन बाइक सवार का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मौके पर पुलिस का सर्च अभियान जारी है। बाइक सवार बागेश्वर जनपद निवासी बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
उफनाते गदेरे में बहा बाइक सवार, पुलिस ने सर्च अभियान किया शुरू, प्रत्यक्षदर्शियों ने 100 मीटर तक बाइक सवार को बहते देखा–
by laxmi Purohit | Jul 12, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
