चमोली: वन पंचायत की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए महिलाओं ने संभाला मोर्चा–

by | Aug 20, 2023 | खेतीबाड़ी, चमोली, जागरुकता | 0 comments

अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग के अ​धिकारियों का निर्देश नहीं माना, तो महिलाओं ने स्वयं ही उखाड़ फेंका अतिक्रमण की बाढ़–

गोपेश्वर: आपदा से त्रस्त कौंज पोथनी गांव की महिलाओं को जब चारापत्ती के लिए भटकना पड़ा तो, गांव की महिलाओं ने स्वयं ही मोर्चा संभाला और वर्षों पुराने अतिक्रमण को हटा दिया। दशोली विकास खंड का कौंथ पोथनी गांव इन दिनों आपदा की मार झेल रहा है। गांव के चारों ओर से भूस्खलन और भूधंसाव हो रहा है। पैदल रास्ते और सड़कों का नामोनिशान मिट गया है।

महिलाओं को चारापत्ती लेने के लिए भी भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों की ​अतिक्रमण की ​शिकायत पर कुछ दिनों पूर्व गांव में तहसील और वन विभाग की टीम पहुंची थी। टीम ने अतिक्रमणकारियों को तीन दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन तीन दिन गुजर जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा। तब महिलाओं ने गोष्ठी की और खुद ही अतिक्रमण हटाने का फैसला लिया।

रविवार को महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी और सरपंच सरिता देवी के नेतृत्व में सुरेशी देवी, आशा कठैत, पुष्पा, मीरा, उर्मिला, सोनिया, मंजू, माहेश्वरी देवी, सरोज, कविता देवी ने अतिक्रमण हटाकर अपनी वन पंचायत की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। महिलाओं ने वहां से हरी घास भी निकाली। और साफ तौर पर कहा कि यदि फिर अतिक्रमण हुआ तो फिर से सभी समूह बनाकर अतिक्रमण को हटा देंगी। वन विभाग के अ​धिकारियों ने भी महिलाओं के साहस की प्रशंसा की है।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!