चमोली: तृतीय चमोली जिला योगासन प्रतियोगिता में आदित्य, प्रिंस व ​अ​क्षिता रहे प्रथम–

by | Sep 4, 2023 | चमोली, रचनात्मक, स्वास्थ्य | 0 comments

मुख्य ​शिक्षा अ​धिकारी के साथ ही कई अ​धिकारी व जनप्रतिनि​धि हुए शामिल, योग की कई प्रतियोगिताएं हुई–

चमोली: उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसो​सिएशन के तत्वावधान में सोमवार को आदर्श विद्या मंदिर कोठियालसैण में तृतीय जिला योगासन प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का वि​धिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, विशिष्ठ अतिथि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ सुनील कुमार रतूड़ी और जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्त्वाल ने संयुक्त रुप से किया। विभिन्न आयु वर्ग में चार कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ट्रेडिशनल सिंगल सब जूनियर बालक वर्ग में आदित्य और प्रिंस ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय तथा साहिल भंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, ट्रेडिशनल सब जूनियर बालिका वर्ग में अक्षिता प्रथम, अर्चना द्वितीय और प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रेडिशनल जूनियर बालक वर्ग में नीतीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ट्रेडिशनल जूनियर बालिका वर्ग में दीक्षा प्रथम सिमरन ने द्वितीय और ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

आर्टिस्टिक पियर जूनियर बालिका वर्ग में प्राची और सुहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सिंगल सब जूनियर बालक वर्ग में उमेश सिंह प्रथम, प्रिंस सजवान द्वितीय आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सिंगल सब जूनियर बालिका वर्ग में गरिमा प्रथम, अर्चना ने द्वितीय और गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सिंगल जूनियर बालिका वर्ग में दीक्षा प्रथम, संजना द्वितीय और सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ट्रेडिशनल सीनियर बालक वर्ग में रोहित ने प्रथम और अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ट्रेडिशनल सीनियर बालिका वर्ग में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ट्रेडिशनल सीनियर आयु वर्ग 28 से 35 महिला वर्ग में सिंधु ने प्रथम स्थान और मीरा तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ट्रेडिशनल सीनियर आयु वर्ग 35 से 45 में पुरुष वर्ग में बीरेंद्र सिंह ने प्रथम और दीपक सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ट्रेडिशनल सीनियर आयु 35 से 45 महिला वर्ग में सुषमा बिष्ट ने प्रथम और संगीता नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल,ब्रॉन्ज मेडल और प्रमाण पत्र तथा नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर योजन समिति के जिला संयोजक शिव दर्शन नेगी, जिला सचिव रघुबीर सिंह बर्त्वाल, आदर्श विद्या मंदिर कोठियालसैंण के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद सेमवाल, उतराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसियेशन के सदस्य भास्करानंद मिश्रा सहित समिति अन्य सभी सदस्यों द्वारा प्रतियोगिता को संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया गया।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!