हक की लड़ाई: भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन, कहा, अतिक्रमण के नाम पर गरीब जनता को हक-हकूक से न किया जाए बेदखल–

by | Sep 5, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

भाकपा कार्यकर्ताओं ने भेजा राज्यपाल को ज्ञापन, कहा- आपदा के लिए चारधाम सड़क व रेलवे परियोजना है जिम्मेदार–

गोपेश्वर: राज्य में आपदा से हुई भारी तबाही और अतिक्रमण के नाम पर गरीब जनता को उनके हक-हकूक से बेदखल करने के विरोध में मंगलवार को भाकपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला​धिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। धरना स्थल पर हुई सभा में वामपंथी कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानसून की बारिश से लगभग पूरा ही उत्तराखंड राज्य प्रभावित हुआ है।

पहाड़ी क्षेत्रों में जन हानि के साथ ही कृ​षि भूमि व पशुधन का भी नुकसान हुआ है। उन्होंने आपदा के लिए चारधाम सड़क और रेलवे परियोजना को जिम्मेदार ठहराया है। मांग उठाई कि आपदा प्रभावितों की भूमि क्षति का सही आंकलन कर मुआवजा दिया जाए, आपदा प्रभावित गांवों का पुनर्वास व विस्थापन शीघ्र किया जाए, राज्य की पुनर्वास नीति में बदलाव कर उसे व्यापक जनपक्षीय व व्यावहारिक बनाया जाए,

आपदा प्रभावितों को मिलने वाली अहेतुक व मुआवजा रा​शि में बढोत्तरी की जाए, राज्य के विकास के मॉडल को वैज्ञानिक व पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखकर खड़ा किया जाए तथा कई पीढि़यों से वन भूमि में बसे लाेगों को बेदखल न किया जाए व उनका नियमितिकरण कर उन्हें भूमि का पट्टा जारी किया जाए। कहा गया कि राज्य में डेंगू बीमारी भी आपदा का रुप धारण कर रहा है, लिहाजा डेंगू की रोकथाम और उन्मूलन के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

इस मौके पर वरिष्ठ अ​धिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल, मदन मिश्रा, विनोद जोशी, नरेंद्र रावत, कॉमरेड बस्ती लाल, बद्री प्रसाद, पुरुषोत्तम सती, राजेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश लाल, गेणू लाल, बलवंत सिंह, लता मिश्रा, नंदन सिंह नेगी, गजे सिंह बिष्ट, रघुवीर लाल, रामलाल, पूरण सिंह, मीना बिष्ट, गीता बिष्ट आदि शामिल रहे।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!