आस्था: गरुड़गंगा पहुंची कुमेड़ा गांव की राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली–

by | Sep 7, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

जैसे जैसे यात्रा आगे बढ़ रही वैसे ही उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, तीर्थयात्री भी कर रहे माता की डोली के दर्शन–

पीपलकोटी। जैसे-जैसे कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी इंद्रामति की डोली बदरीनाथ धाम के करीब पहुंच रही है, वैसे ही भक्तों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जगह-जगह तीर्थयात्रियों ने भी माता की डोली के दर्शन कर मनौतियां मांगी। नागपुर पट्टी के पोखरी विकास खण्ड के कुमेड़ा एवं सिनाऊं गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली अपनी बद्रीनाथ यात्रा के चौथे पड़ाव पर आज गरुडगंगा पहुंची।

आज सुबह मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की डोली ने चमोली बाज़ार में अपने भक्तों को दर्शन दिए। भगवती ने पूरे चमोली बाज़ार का भ्रमण करते हुए भक्तों का अर्घ्य, पत्र पुष्प, मिष्ठान स्वीकार करते हुए आशीष दिया।

यात्रा मार्ग में आज मां भगवती की विग्रह डोली ने भीमतला, छिनका, विरही, कोडिया, मायापुर, बटुला, गडोरा एवं पाखी में भक्तों से भेंट करते हुए सुभाशीष दिया और रात्रि विश्राम के लिए गरुड़गंगा पहुंची। कल माता की डोली जोशीमठ पहुंचेगी।

इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कण्डारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, जगमोहन भट्ट, भगवती रावत, चंद्रमोहन रावत, प्रियांशु रावत, देवचंद सिंह नेगी, भगत सिंह नेगी, बलवंत सिंह नेगी, बुद्धि सिंह नेगी, शूर सिंह कंडारी, अजय कंडारी, सुखदेव कंडारी, राजबीर कंडारी, अमित रावत, मनीष रावत, कुलदीप वर्मा, प्रदीप डब्बू वर्मा, आशुतोष नेगी, वृजमोहन नेगी, दलबीर नेगी, प्रो. दर्शन सिंह नेगी ढोलववादक संतोष कुमार, प्रेमलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। माता की यात्रा में शामिल होने के लिए भक्तगणों में उत्साह बना हुआ है।

Latest News

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...

रेस्क्यू: डैम साइड क्षेत्र में खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, शव बरामद–

नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...

गुप्तकाशी के जाख देवता मंदिर में आज धधकते अंगारों में नृत्य करेंगे जाख देवता–

इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...

चमोली: नंदप्रयाग में दो दिवसीय बैसाखी मेला संपन्न, महिलाएं हुई सम्मानित–

कलश साहि​त्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...
error: Content is protected !!