चमोली: कारागार में सजा काट रहे राहुल की योग कक्षाएं हुई शुरू, 75 बंदी कर रहे योगाभ्यास–

by | Sep 11, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

कारागार के अंदर सुबह आठ से नौ बजे तक योग कक्षाएं चलाने की राहुल ने मांगी थी जेल प्रशासन से अनुमति, योग डिप्लोमाधारी है राहुल

नंदप्रयाग: पुरसाड़ी कारागार की सजा काट रहे राहुल ने जेल में ही योग कक्षाएं शुरू कर दी हैं। राहुल ने कारागार प्रशासन से योग कक्षाएं शुरू करने की इजाजत मांगी है, जिस पर अनुमति मिलने के बाद कारागार में ही योग कक्षाएं चलाई जा रही हैं। बदरीनाथ हाईवे पर पुरसाड़ी गांव के समीप चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद का संयुक्त कारागार स्थित है। यहां मौजूदा समय में 150 बंदी सजा काट रहे हैं। जिनमें 100 विचाराधीन हैं और 50 कैदी हैं। इनमें आठ महिला बंदी भी हैं।

कारागार में एक साल से पोक्सो एक्ट में दस साल की सजा काट रहे बंदी राहुल ने कारागार प्रशासन से कारागार के अंदर ही योग कक्षाएं शुरू करने की अनुमति मांगी। प्रभारी जेलर नईम अब्बास ने उसे सुबह आठ से नौ बजे तक एक घंटे योग कक्षाएं संचालित करने की अनुमति दे दी। जिसके बाद पांच सितंबर से राहुल ने योग कक्षाएं शुरू कर दी हैं। योग कक्षा में 150 में से 75 बंदी प्रतिभाग कर रहे हैं।

प्रभारी जेलर के साथ ही कारागार प्रशासनिक कर्मचारी राजेश डिमरी, चीफ हेड वार्डन प्रेमानंद जोशी आदि भी योग कक्षा में भाग ले रहे हैं। राहुल बंदियों को सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैस योगासन सिखा रहे हैं। जेलर नईम अब्बास ने बताया कि जेल में बंदी सब्जी उत्पादन, फुलवारी व अन्य रचनात्मक कार्य करते हैं। इसका उन्हें प्रत्येक दिन के हिसाब से मेहनताना दिया जाता है।

राहुल को योग कक्षाओं के संचालन के लिए प्रत्येक दिन 56 रुपये मेहनताना दिया जाएगा। बंदियों द्वारा जेल परिसर में बैंगन, लौकी, कद्दू, भिंडी आदि सब्जी का भी उत्पादन किया है। बाजार से सिर्फ आलू लाया जाता है, जबकि अन्य सीजनल सब्जी का उत्पादन बंदी स्वयं करते हैं। इसका भी उन्हें मेहनताना दिया जाता है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!