चमोली: ईको पर्यटन शुल्क से बदरीनाथ नगर पंचायत ने की एक 1.57 करोड़ की कमाई–

by | Nov 24, 2026 | चमोली, चारधाम | 0 comments

धाम में मजबूत हो रहीं नागरिक सुविधाएं, नगर पंचायत ने विकसित किया स्वावलंबन का मॉडल, इस वर्ष 1.57 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित–

गोपेश्वर, 24 नवंबर 2026: बदरीनाथ धाम में नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए नगर पंचायत ने स्वावलंबन का एक नया मॉडल विकसित किया है। ईको पर्यटन शुल्क के माध्यम से अर्जित राजस्व से धाम में पथ प्रकाश, सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और विभिन्न विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसके साथ ही तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए एंबुलेंस संचालन सहित अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। नगर पंचायत की यह पहल जनपद के अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।

नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से वर्ष 2022 में जारी गजट अधिसूचना के बाद धाम में आने वाले वाहनों से ईको पर्यटन शुल्क लिया जा रहा है। इसके तहत चारपहिया वाहन से 60 रुपये, टेंपो ट्रैवलर एवं मिनी बस से 100 रुपये, बस से 120 रुपये और हेलीकॉप्टर से एक हजार रुपये प्रति प्रवेश शुल्क निर्धारित है। इस मद से प्राप्त आय का उपयोग पर्यटन विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों, यात्रा काल में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती और बैरियर संचालन पर किया जाता है।

धाम में तीर्थयात्रियों और वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते शुल्क भुगतान में होने वाली परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत ने वर्ष 2025 में देवदर्शनी फास्ट ट्रैक व्यवस्था भी शुरू की। इससे शुल्क भुगतान की प्रक्रिया को सुगम बनाने में मदद मिल रही है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि इस वर्ष ईको पर्यटन शुल्क से कुल 1 करोड़ 57 लाख 18 हजार 930 रुपये की आय अर्जित की गई है। इसमें वाहनों से 1 करोड़ 25 लाख 58 हजार 490 रुपये और अन्य मद से 31 लाख 46 हजार 440 रुपये की आय शामिल है। इस राजस्व से धाम में बुनियादी सुविधाओं के संचालन और विस्तार में मदद मिल रही है।

Latest News

चमोली: नंदानगर-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठे सवाल–

दो साल बाद भी धीमी गति से चल रहा काम, फरवरी से दोबारा शुरू होगा डामरीकरण-- नंदानगर, चमोली, 24 नवंबर...

चमोली: गंगोलगांव में पांडव नृत्य की धूम, भेंट किए स्थानीय उत्पाद, चंडिका देवी ने किया शक्ति प्रदर्शन–

ढोल-दमाऊं की थाप पर जीवंत हुईं पहाड़ की धार्मिक परंपराएं, जल कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु...

चमोली: ईको पर्यटन शुल्क से बदरीनाथ नगर पंचायत ने की एक 1.57 करोड़ की कमाई–

धाम में मजबूत हो रहीं नागरिक सुविधाएं, नगर पंचायत ने विकसित किया स्वावलंबन का मॉडल, इस वर्ष 1.57...

चमोली: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ–

अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...

हक की लड़ाई: 100वें दिन भी जारी रहा मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क आंदोलन–

लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...

चमोली: एक व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत, एचसीसी में काम करने आया था पीपलकोटी–

पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...

साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...

चमोली: मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे दो एसडीएम–

कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...
error: Content is protected !!