आक्रोश: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट प​रिसर में गरजे फड़ ठेली संचालक–

by | Sep 11, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

अतिक्रमण चि​न्हित करने से पहले प्रभावित व्यापारियों की उचित व्यवस्था करने की मांग उठाई–
गोपेश्वर: लोक निर्माण विभाग के द्वारा नगर के फड़ ठेली वालों को नोटिस थमाने के बाद रविवार शाम को ही नाराज व्यापारियों ने नगर के मुख्य तिराहे पर धरना शुरू कर दिया। सोमवार को सुबह जुलूस लेकर व्यापारी कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचे और उन्होंने यहां प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि अतिक्रमण चिह्निकरण से जो व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं उनकी उचित व्यवस्था की जाए।

व्यापार संघ गोपेश्वर और लघु व्यापार संघ गोपेश्वर के नेतृत्व में फड़ ठेली वालों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि वे कई सालों से यहां पर व्यापार कर रहे हैं, नगर पालिका को टैक्स भी दे रहे हैं। लेकिन अतिक्रमण के नाम पर सबसे पहले व्यापारियों को ही चिह्नित किया जा रहा है। कई व्यापारियों ने बैंक से ऋण लेकर कारोबार शुरू किया है।

अतिक्रमण के नाम पर उन्हें हटाया गया तो वे बर्वाद हो जाएंगे। उन्होंने मांग की कि व्यापारी का किस प्रकार का अतिक्रमण है उसे कितना हटाया जाना है जिससे व्यापारी को नुकसान न हो यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जिनको हटाया जाना है उनको कहीं पर बसाया जाए।

इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, लघु व्यापार संघ गोपेश्वर के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, उपाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी, सचिव शांति प्रसाद नौटियाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, अषाढ़ सिंह, केदार सिंह, गौरी देवी, धनी राम सैनी, बलवीर सिंह नेगी, बिरमू देवी, कुंवर सिंह रावत, राकेश चंद्र पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!