पंचतत्व में विलीन हुए सैनिक खिलाप सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार–

by | Sep 12, 2023 | चमोली, शहादत | 0 comments

सेना में तैनात कनोल गांव के खिलाप सिंह की बीमारी से हो गया था निधन, भाई ने दी मुखा​ग्नि–

नंदानगर: सेना के जवान खिलाप सिंह मंगलवार को पंच तत्व में विलीन हो गए। पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवान के बड़े भाई कुंवर सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी।

कनोल गांव के खिलाप सिंह (21) सेना में तैनात थे। करीब 20 दिन से बीमार खिलाप सिंह का लखनऊ में सेना के अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार शाम को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया। शव के गांव पहुंंचते ही परिजनों और रिश्तेदारों में चीख पुकार मच गई। उनकी मां मथुरा देवी, पिता नारायण सिंह शव से पिलटकर विलाप करने लगी। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

सैन्य सम्मान के साथ शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक घाट लोदबोगाड घाट ले जाया गया। शव के नंदानगर बाजार में पहुंचते ही व्यापारियों ने पूरे बाजार को बंद कर दिया। सभी व्यापारी, समाज सेवक, राजनीतिक दलों से जुड़े व अन्य लोग सैनिक की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके बड़े भाई कुंवर सिंह ने मुखाग्नि दी। इस दौरान ग्रामीण यशपाल नेगी, कंचन सिंह, मोहन सिंह, हिम्मत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
error: Content is protected !!