कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का विषय–
गोपेश्वर, 21 नवंबर 2026: चमोली और अल्मोड़ा जिले में तैनात दो उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) ने शनिवार को विवाह बंधन में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की। कर्णप्रयाग के एसडीएम अलकेशनौडियाल और भिकियासैंण(अल्मोड़ा) की एसडीएम याक्षीअरोड़ा ने कर्णप्रयाग स्थित उमा देवी मंदिर में सात फेरे लिए। देवभूमि के धार्मिक और सांस्कृतिक परिवेश में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ एक-दूसरे का हाथ थामा।

दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने विवाह समारोह को बेहद सादगीपूर्ण रखा। मंदिर परिसर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ विवाह की रस्में संपन्न हुईं।

बिना किसी भव्य आयोजन और दिखावे के हुए इस विवाह ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। दोनों अधिकारियों के सादगीपूर्ण ढंग से विवाह करने के फैसले की खूब सराहना हो रही है। धार्मिक स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुआ यह विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

