जन्मदिवस: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच मनाया जन्मदिवस–

by | Sep 16, 2023 | देहरादून, रचनात्मक | 0 comments

छात्रावास के बच्चों के साथ काटा केक, बच्चाें को बांटे उपहार, प्रधानमंत्री मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई–

देहरादून: सूबे के सौम्य व्यवहार के धनी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही वि​भिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सीएम धामी को बधाईयां दी हैं।

जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सीएम धामी नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने यहां छात्रावास के नन्हें छात्र-छात्राओं के साथ केक काटा और उन्हें उपहार भेंट किया। बच्चे भी सीएम के साथ खुश दिखे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया और अपने हाथों से बच्चों को भोजन कराया। बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाईयां भी दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी। मुख्यमत्री ने इस दौरान पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री धामी को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, व कई नेताओं ने बधाई दी है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देवभूमि के विकास और जनता के कल्याण के लिए आप ऐसे ही निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। नेताओं ने कहा कि आप पर बाबा केदार की कृपा बनीं रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!