चमोली: नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव से नगर के विभिन्न संगठनों ने की शिष्टाचार भेंट–

by | Sep 19, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

नगर की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा, एसपी ने व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं, समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन–

गोपेश्वर: मंगलवार को व्यापार संघ गोपेश्वर, प्रान्तीय रक्षक दल चमोली, बाल कल्याण समिति, अरिहन्त अस्पताल चमोली के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव (आईपीएस) से पुलिस कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पदा​धिकारियो ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर उन्हें पुलिस अधीक्षक चमोली का कार्यभार ग्रहण करने की बधाइयां एवं हार्दिक शुभकामनांए दी।

शिष्टाचार भेंट के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पदाधिकारियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। मुख्य समस्याओं में युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन, यातायात व्यवस्था जैसी समस्याओं से अवगत कराते हुए कार्रवाई करने के लिए कहा गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सदस्यों की समस्याओं को सुनने के उपरान्त उपस्थित सभी को भरोसा दिलाया कि पुलिस द्वारा उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु उचित कदम उठाये जायेंगें। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित सहित सभी के द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर कानून व्यवस्था को बनाये रखने में पूर्ण सहयोग प्रदान करने की सहमति प्रदान की गयी।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!