हक की लड़ाई: शिक्षक भर्ती में ब्रिज कोर्स को मान्यता दिलाने न्यायालय की शरण में पहुंचे अभ्यर्थी–

by | Sep 23, 2023 | आंदोलन, न्यायालय | 0 comments

प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में ब्रिज कोर्स को डीएलएड के समकक्ष मान्यता दिलाने की उठाई मांग–

चमोली: उत्तराखंड के अभ्य​र्थियों ने अब प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में ब्रिज कोर्स को डीएलएड के समकक्ष मान्यता दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। उनका कहना है कि जब सरकार ने ब्रिज कोर्स शुरू कराया तब इसे डीएलएड के समकक्ष माना था, लेकिन अब प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में इसे शामिल नहीं किया जा रहा है।

बीएड, ब्रिजकोर्स, यूटीईटी, सीटीईटी प्रथम प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि वे ब्रिज कोर्स का मामला सुप्रीम कोर्ट ले गए हैं। उनका कहना है कि सरकार के 2009 के प्रावधानों के तहत बीएड डिप्लोमा धारियों ने ब्रिज कोर्स किया। तब सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए बीएड धारकों को ब्रिज कोर्स और नॉन बीएड धारकों के लिए डीएलएड कोर्स शुरू किया। लेकिन अब ब्रिज कोर्स को प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में शामिल नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ अन्य प्रदेशों के ब्रिजकोर्स डिप्लोमा धारी भी कोर्ट गए हैं। बताया कि पूरे देश से 160 याचिका कर्ताओं में 74 उत्तराखंड से हैं।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!