चमोली: रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश ने यहां एक गुफा में किया था पुराणों और महाभारत का लेखन–

by | Sep 24, 2023 | चमोली, धर्म | 0 comments

मह​र्षि वेदव्यास ने की पुराणों की रचना तो भगवान गणेश को दी लिखने की जिम्मेदारी, पढ़ें, यह जानकारीपरख लेख–

बदरीनाथ: भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता हैं, वे मंगलकर्ता हैं। लेकिन वे एक राइटर भी हैं। मह​र्षि वेद व्यास जी महाराज के अनुरोध पर भगवान गणेश ने पुराणों और महाभारत का लेखन किया था। पुराणों और महाभारत को लिपिबद्ध करने का काम भगवान गणेश ने चमोली जनपद के उच्च हिमालय क्षेत्र की गोद में बसे भारत के प्रथम गांव माणा में किया था। कलकल बहती अलकनंदा और सरस्वती नदी के संगम पर माणा गांव ​स्थित है।

यहां आज भी प्राचीन व्यास और गणेश गुफा मौजूद है। यहां ग्रीष्मकाल में हजारों श्रद्धालुगण दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। पुराणों में कहा गया है कि द्वापर युग में वेद व्यास ने वेद और महाभारत की रचना की थी। बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी और शास्त्रों के ज्ञाता पंडित आचार्य भुवन चंद्र उनियाल कहते हैं कि पुराणों और महाभारत को लिपिबद्ध करने का जिम्मा वेद व्यास ने भगवान गणेश को सौंपा था।

गणेश जी ने कहा कि मैं महाभारत और पुराण लिख तो दूंगा लेकिन शर्त यह है कि बिना रुके कथा सुनानी होगी। अगर मेरी लेखनी रुक गई तो मैं लेखन का कार्य छोड़ दूंगा। माणा गांव में जिन गुफाओं में पुराण और महाभारत का वाचन और लेखन हुआ था वे गुफाएं आज भी यहां मौजूद हैं। गणेश गुफा में भगवान गणेश के साथ ही शिवलिंग स्थित है।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!