चमोली: जल संस्थान की कारस्तानी, पानी के बिल बढ़ाओ और उपभोक्ता को दू​षित पानी पिलाओ–

by | Sep 24, 2023 | चमोली, पेयजल | 0 comments

प्रत्येक साल दस से पंद्रह फीसदी बढ़ रहे पानी के रेट, लोग दू​षित पानी पीने को मजबूर, गंदे नालों से गुजर रही पेयजल लाइनें–

चमोली: जागो ग्राहक जागो, यह स्लोगन कहने और सुनने में ही अच्छा लगता है, इस पर अमल बहुत कम होता है। उत्तराखंड जल संस्थान पानी के बिलों में साल दर साल बढ़ोत्तरी तो कर रहा है, लेकिन अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहा है। लोग दू​षित पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं, गंदे नालों से होते हुए पाइप लाइन घरों तक पहुंच रही है, लेकिन इन सब समस्याओं को दूर करने के बजाय जल संस्थान पानी के रेट बढ़ाने में लगा हुआ है। इस वर्ष भी हाल ही में पानी के रेट में दस से पंद्रह फीसदी तक की बढोत्तरी की गई है।

भारतीय मानवा​धिकार एसोसिएशन के चमोली जिलाध्यक्ष जसवंत लाल का कहना है कि चमोली जनपद में जिला मुख्यालय गोपेश्वर, जोशीमठ, कर्णप्रयाग और गौचर जैसे नगर पालिका क्षेत्रों में दूषित पेयजल की सप्लाई की जा रही है। इन नगर क्षेत्र की पेयजल लाइनों पर कहीं भी फिल्टर की व्यवस्था नहीं है। इस समस्या को लेकर आज तक जनता और जनप्रतिनि​धियों की आवाज मुखर नहीं हुई है। यह बेहद सोचनीय विषय है।

नगर पालिका के नामित सदस्य हरि प्रसाद ममगाईं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को ज्ञापन भेजकर कहा कि जनपद में बरसात के अलावा अन्य महिनों में भी पेयजल लाइनों पर दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। जबकि जलकर 15 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने शीघ्र पानी के रेट कम करने और पेयजल योजनाओं पर फिल्टर की व्यवस्था करने की मांग की है।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!