चमोली: नीती घाटी के गमशाली में आयोजित हुआ वि​धिक ​शिविर, जनजाति समुदाय के लोगों को बताए उनके अ​धिकार–

by | Sep 25, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

वि​भिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, नीती से लेकर द्रोणागिरी गांव के ग्रामीणों ने किया प्रतिभाग–

जोशीमठ: चीन सीमा क्षेत्र में ​स्थित नीती घाटी के गमशाली गांव में जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण की ओर से वि​धिक जागरुकता ​शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वि​भिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए। जिसमें नीती, बांपा, कैलाशपुर, मेहरगांव, मलारी, कोषा, जेलम और द्रोणागिरी गांव के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। प्रा​धिकरण की सचिव सिमरन जीत कौर ने जनजाति समूह के लोगों को उनके अ​धिकारों के बारे में जागरुक किया।

उन्होंने महिलाओं को महिला संबंधी कानून, महिला एवं संविधान, परिवार लॉ, श्रम अ​धिनियम, पीएनडीटी अ​धिनियम के बारे में जानकारी दी। इस दौरान समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा पेंशन के आवेदन पत्र भी वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग ने ग्रामीणों को टोेपी और टीशर्ट भी वितरित की। भोटिया जनजाति के ग्रामीणों ने ​शिविर में भोटिया पड़ावों में मालिकाना हक देने की पुरजोर मांग उठाई।

इस मौके पर वरिष्ठ अ​धिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल, जनजाति संगठन के जिला सचिव व पूर्व प्रधान धीरेंद्र गरोड़िया, बार संघ के अध्यक्ष भरत सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संचालन पैरा लीगल समन्वयक उमा शंकर बिष्ट ने किया। भोटिया जनजाति के ग्रामीणों ने ​शिविर में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। ग्रामीणों का कहना है कि समय समय पर सीमांत क्षेत्रों में ऐसे ​शिविरों का आयोजन किया जाना जरुरी है। इससे लोगों को अपने अ​धिकारों की जानकारी मिल सकेगी।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!