निजमुला सड़क के डामरीकरण, सुधारीकरण के लिए ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन–‌

by | Aug 20, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

गोपेश्वर। निजमुला घाटी में सड़क सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। ग्राम पंचाायत ब्यारा गांव के ग्रामीणों ने सड़क को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को गांव में बैठक करने के बाद भाजपा युवा मोर्चा मंडल पीपलकोटी के अध्यक्ष भगत सिंह फरस्वाण, शक्ति केंद्र सैंजी के संयोजक सबर सिंह फरस्वाण, अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवतार सिंह चौहान और सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चंद्र ने अपना आमरण अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य शुरू नहीं हो जाता आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंंह फरस्वाण, ब्यारा के प्रधान बृज लाल, भाजपा युवा मोर्चे के मीडिया प्रभारी भीम सिंह फरस्वाण, रघुवीर सिंह, मनोज सिंह, मदन लाल, देवेंद्र सिंह, दुलप सिंह, दिनेश सिंह फरस्वाण, धन सिंह, हिम्मत सिंह, कंचन सिंह, बलवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, सबरी लाल आ‌दि मौजूद थे। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!