रंगमंच का सम्मान: चक्रव्यूह मंचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकार सम्मानित–

by | Nov 15, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

विधायक लखपत बुटोला ने अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को किया सम्मानित, अतिथियों ने सराहा अभिनय–

गोपेश्वर, 15 नवंबर 2026: अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर की ओर से गढ़वाली चक्रव्यूह मंचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक लखपत बुटोला ने कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने संस्था के कार्यक्रमों के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से गोपेश्वर के साथ ही देहरादून के रेंजर ग्राउंड में आयोजित विरासत कार्यक्रम में भी अभिमन्यु चक्रव्यूह का मंचन किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरिकृष्ण भट्ट ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लोक संस्कृति और पारंपरिक नाट्य विधाओं को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन लोकेश रावत और रंगकर्मी सुनील नाथन ने किया। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश डोभाल, व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद जोशी, ऊषा रावत, दीपक भट्ट, प्रीति नेगी, राकेश बिष्ट, संस्था अध्यक्ष विजय वशिष्ठ, कमल किशोर डिमरी, ओमप्रकाश पुरोहित, दीवान सिंह नेगी, धीरू बिष्ट, अमित मिश्रा, संजय झिंक्वाण, धीरेंद्र गरोड़िया, कुसुमलता, हरीश भारती, मंजू बिष्ट, धीरज राणा, ललित किमोठी और सुनील पुंडीर के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

रंगमंच का सम्मान: चक्रव्यूह मंचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकार सम्मानित–

विधायक लखपत बुटोला ने अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को किया सम्मानित, अतिथियों ने सराहा अभिनय...

गौचर मेले में जीवंत हुई चित्रकार एवं शोधकर्ता स्व. प्रकाश पुरोहित ‘जयदीप की 40 वर्षों की अध्ययन यात्रा–

नंदा राजजात के दुर्लभ चित्रों और मानचित्र के जरिए संरक्षित की जा रही लोक संस्कृति, डॉ. सुभाष चंद्र...

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...

बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से आरंभ होगी कपाट बंद होने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी शुरू–

16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट--   बदरीनाथ, 11 नवंबर...

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...
error: Content is protected !!