गांधी जयंती: नंदप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बापू जी व शास्त्री जी के चित्रों का किया अनावरण–

by | Oct 2, 2023 | चमोली, श्रद्धांजलि | 0 comments

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, शहीदों को किया नमन–

नंदप्रयाग: बदरीनाथ हाईवे पर ​स्थित नंदप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कांग्रेस प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी ने बापू जी व शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया। इस दौरान बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन कर उन्हें याद किया गया।

बापू एवं शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए महापुरुषों के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया गया। कांग्रेस पदा​​धिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जयंती हमें बापू के आदर्शों की याद दिलाती है। आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाले बापू ने संपूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता का पाठ पढ़ाया बल्कि जिदंगी जीने का सही तरीका भी सिखाया।

बापू ने स्वच्छ भारत का सपना देखते हुए अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। आज बदलती जीवनशैली में स्वच्छता के लिए हमें बापू के आदर्शों पर चलना चाहिए। नगर पंचायत नंदप्रयाग के पूर्व अध्यक्ष शेखर पल्लव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बापू और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कठैत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शेखर पल्लव, शंकर सिंह कंडेरी, भुवन पुरोहित, अंकित राणा, गुड्डू राजा, ताजवर कंडेरी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!